दुनिया में चलता है इनका सिक्का, ये हैं सबसे ज्यादा चलने वाली 5 करंसी
(डॉलर)
नई दिल्ली. दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर अलग तरह की करंसी का चलन है। कुछ रुपए से कमजोर हैं, तो कुछ रुपए के मुकाबले मजबूत हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया भर की ऐसी ही पांच करंसी के बारे में जो सबसे अधिक चलन में हैं।
आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये 5 करंसी-
1-अमेरिकन डॉलर
अमेरिकन डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक मुद्रा है। जिस तरह भारत में 1 रुपए में 100 पैसे होते हैं, ठीक उसी तरह अमेरिका में एक डॉलर में 100 सेंट होते हैं। 50 सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कह कर बुलाया जाता है। अमेरिका में 10 सेंट के सिक्के को डाइम कहते हैं और पांच सेंट के सिक्को को निकल कहा जाता है। एक सेंट को अमेरिका में पैनी भी कहा जाता है। डॉलर के नोट 1,5,10, 20, 50 और 100 डॉलर में मिलते हैं।
कीमत
1 डॉलर= लगभग 60 रुपए (1 जुलाई 2014)
(यूरो)
2-यूरो
यूरो यूरोपियन संघ के 28 में से 18 सदस्य देशों की मुद्रा है। इन देशों को सामूहिक रुप से यूरोजोन कहा जाता है। इन देशों में ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, इस्टोनिया, फिनलैंड, फांस, जर्मनी, ग्रीस, आयरलैंड, इटली, लग्जम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, लातविया, स्लोवाकिया और स्पेन (2014 के अनुसार) शामिल हैं। इन देशों के अलावा पांच अन्य यूरोपियन देश हैं, जो यूरो को अपनी करंसी के रुपए में इस्तेमाल करते हैं।
यह करंसी अमेरिका के डॉलर के बाद दुनिया की सबसे अधिक ट्रेड की जाने वाली करंसी है। इसके साथ ही यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी रिजर्व करंसी भी है। इस करंसी का नाम यूरो (Euro) 16 दिसंबर 1995 को रखा गया। ग्लोबल मार्केट में इसे यूरोपियन करेंसी यूनिट के स्थान पर सम मूल्य पर 1 जनवरी 1999 को जारी किया गया।
कीमत
1 यूरो = लगभग 82 रुपए (1 जुलाई 2014)
(पाउंड)
3- पाउंड
पाउंड ब्रिटेन की आधिकारिक मुद्रा है। इसका नाम चांदी के एक पाउंड (भार) की कीमत के आधार पर रखा गया। यह एक लेटिन शब्द लिब्रा का अंग्रेजी ट्रांसलेशन है। लिब्रा को रोमन साम्राज्य में किसी चीज की वैल्यू मापने की एक यूनिट की तरह उपयोग किया जाता था। एक पाउंड में 100 पेंसे (पेनी) होते हैं।
मुख्य रुप से यह मुद्रा (पाउंड) यूनाइटेड किंगडम (पाउंड स्टरलिंग), इजिप्ट (इजिप्शियन पाउंड), लेबनान (लेबनीज पाउंड), साउथ सुडान (साउथ सुडानीज पाउंड), सुडान (सुडानीज पाउंड) और सीरिया (सीरिया पाउंड) में चलती है। सामान्यतया पाउंड स्टरलिंग को ही पाउंड के नाम से जाना जाता है। फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में डॉलर, यूरो और येन के बाद यह चौथी सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली करंसी है।
कीमत
1 पाउंड = लगभग 103 रुपए (1 जुलाई 2014)
![Next Image Next Image](http://i1.dainikbhaskar.com/dainikbhaskar2010/images/next-3.png)
(येन)
4- येन
येन जापान की आधिकारिक मुद्रा है। डॉलर और यूरो के बाद यह फॉरेन
एक्सचेंज मार्केट में सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाली तीसरी करंसी है। डॉलर,
यूरो और पाउंड के बाद इसका इस्तेमाल रिजर्व करंसी के रुप में भी किया जाता
है। जापानी भाषा में येन का मतलब राउंड (गोल) होता है।
कीमत
100 येन= 59 रुपए (1 जुलाई 2014)
0 comments:
Post a Comment